फतहनगर. अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के जयपुर में हुए मेवाड़ संभागीय श्रावक सम्मेलन में मेवाड़ संभाग के लिए उदयपुर निवासी आनन्दीलाल संचेती अध्यक्ष एवं फतहनगर निवासी अशोक कुमार पोखरना सर्वसम्मति से महामंत्री चुने गए।
दोनों का शपथ ग्रहण 17 व 18 अक्टूेबर को बैंगलोर में होने वाले वार्षिक अधिवेशन में होगा। पोखरना ने बताया कि इस अधिवेशन में भारत भर से हजारों की तादाद में श्रावक पहुंचने की संभावना है। यहां आचार्य विजयराज मसा का दूसरा चातुर्मास चल रहा है। इस कार्यक्रम में आचार्य श्री का सानिध्य भी प्राप्त होगा।
You must be logged in to post a comment.
sir, is this the same society ( अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ ), which had been forbidden the use of name “sadhumargi” by the Honorable High Court, Jodhpur, and thus is an illegal and unlawful group ?
pls reply & oblige.