मिल-जुलकर रहने में ही है भला : सचान

BY — October 27, 2013

मुस्लिम महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह

271006Udaipur. भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धीरेन्द्रसिंह सचान ने मानवता का संदेश देते हुए कहा कि सभी को साथ मिल-जुलकर रहने में ही फायदा है। आपसी बैर को भुलाकर सह्दयता रखें।

वे रविवार को मुस्लिम महासभा के छठे प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। अतिथि के रूप में कांग्रेस की शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, डॉ. ए. रमन, डॉ. अल्पना जैन एवं एस. के. पठान भी मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत महासभा के संस्थापक यूनुस शेख ने किया। कार्यक्रम में 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और 10 दीनी खिदमात एवं 1 बहादुरी पुरस्कार दिया गया। शहर एवं समाज में साम्प्रदायिकता बनाए रखने वाले 10 महानुभावों को सम्मानित किया। के. आर. सिद्दीकी ने स्वागत भाषण दिया।
271007डॉ. ए. रमन ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी इंसान अगर चाहे अपना भविष्य बना सकता है। असली सोना आग से ही तप कर निकलता है। डॉ. अल्पना जैन ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट उजागर की और मुसलमानों को आरक्षण की जरूरत के बारे में जागरूक किया और लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने पर जोर डाला। खेरवाडा निवासी शाहिद खान की किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के लिए 89 हजार रुपए एकत्र किए गए। धन्यवाद भाषण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एस. के. पठान ने दिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष, प्रदेश युथ संयोजक मोहम्मद इरफान मुल्तानी का मुख्य सहयोग रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *