Header Banner

स्वतंत्रता सेनानी वाजपेयी की राजकीय सम्मान से अन्त्येष्टि

BY — October 27, 2013

271005Udaipur. स्वतंत्रता आंदोलन में 15 वर्ष की उम्र में सक्रिय रूप से भागीदारी करने एवं लगभग दो सप्ताह तक जेल में रहने वाले पंडित अवध विहारी वाजपेयी का अंतिम संस्का र रविवार को अशोक नगर स्थित मोक्षधाम पर राजकीय सम्माधन से किया गया। उनका शनिवार देर रात उदयपुर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया था।

मोक्ष धाम पर राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहम्मद यासीन पठान ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। इस मौके पर पुलिस के सशस्त्र जवानों ने फायर किया और मातमी धुन बजाकर अंतिम विदाई दी। उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। उनकी शवयात्रा प्रात: उनके निवास स्थान भूपालपुरा से निकली जो शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई अशोक नगर मोक्षधाम पहुंची। अंतिम यात्रा के दौरान शहरवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने वाजपेयी को जगह-जगह पुष्पांजली अर्पित की। मोक्षधाम पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया सहित गणमान्य नागरिकों ने श्रद्वांजलि अर्पित की।
जीवन परिचय : पंडित अवध विहारी वाजपेयी का जन्म 9 नवम्बर 1926 ऊंठाला (वल्लभनगर) उदयपुर में श्री रमादेव वाजपेयी के यहॉ हुआ। 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में 15 वर्षीय किशोर अवध विहारी ने सक्रिय रूप से भाग लिया और करीब दो सप्ताह तक जेल में रहे। उस समय वे उदयपुर के इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में अध्ययनरत थे। वे दूसरी बार पुन: स्वतंत्रता आंदोलन की प्रचार सामग्री बांटने के आरोप में करीब 1 माह तक जेल में रहे।  वे अपने पीछे पत्नी कमला देवी, दो भाई, तीन पुत्र व एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply