Header Banner

निराश्रित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

BY — October 29, 2013

291004Udaipur. रोटरी क्लब द्वारा आज भूपालपुरा स्थित मदर टेरेसा आश्रम में निराश्रित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॅा. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई एवं उन्हें पौष्टिक आहार दिया किया गया।

क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि शिविर में क्लब सचिव सुरेन्द्र जैन, डॉ. मनस्विन सरीन, ओमप्रकाश कुरडिय़ा, रोटरी क्लब मीरा की पूर्वाध्यक्ष मधु सरीन, अमेरिका की समाज सेविका मोर्गन, संध्या भट्ट ने सहयोग दिया। आश्रम संचालकों द्वारा निराश्रित बच्चों के हित में किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply