Header Banner

मेवाड़ केसरी कुश्ती दंगल 14 दिसम्बर को

BY — October 29, 2013

उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान की स्मृति में

kushtiUdaipur. उस्ताद कर्णसिंह पहलवान भीम राष्ट्रीय व्यायामशाला में मंगलवार को उस्ताद कर्णसिंह पहलवान स्मृति समिति की हुई बैठक में उस्ताद की स्मृति में तृतीय श्री मेवाड़ केसरी कुश्ती दंगल 14 दिसंबर को कराने का निर्णय किया गया।

उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान स्मृति समिति के सचिव डॉ. दिलीपसिंह चौहान ने बताया कि उस्ताद कर्णसिंह पहलवान ने अपने जीवनकाल में कई कुश्ती दंगल का आयोजन कराया एवं स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे व वर्ष 1982 नवम एशियाड खेल दिल्ली में तकनीकी अधिकारी के रूप में भाग लिया एवं उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान खेल के साथ-साथ राजनीति के माध्यम से समाज सेवा में भी अग्रणी थे। वे वर्ष 1971 से 1974 एवं 1999 से 2003 तक नगर परिषद, उदयपुर में पार्षद रहे व उदयपुर शहर जिला कमेटी में भी कई पदों पर रहे। ऐसे व्यक्तित्व की स्मृति में उनकी स्मृति चिरस्थायी रहे, इसलिए कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में दंगल समिति के सदस्य केलाश पालीवाल, ओम प्रकाश सेन, सुशील सेन, जाजी मेघवाल, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. संजीव राजपुरोहित, घनश्यामसिंह भीण्डर, आशीष नंदवाना, भवानी पाल सिंह, गिरीश भारती, किशन सोनी आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply