सामूहिक नवकार महामंत्र जाप 1 को

BY — October 29, 2013

आचार्य देवेन्द्र जन्मोत्सव

291001Udaipur. श्रमण संघ के तृतीय पटट्धर आचार्य देवेन्द्र मुनि के 83 वें जन्मदिवस पर जैनाचार्य देवेन्द्र मुनि मार्ग स्थित ‘देवेन्द्र धाम’ परिसर में जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मंडल की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे कार्यक्रम होगा।

देवेन्द्रधाम में उनके स्मारक स्थल पर होने वाले समारोह में उनके जन्मोत्सव दिवस पर नवकार महामंत्र महाजाप होगा, एक घंटे तक चलने वाले सामूहिक महाजाप के पश्चात् लक्की कूपन निकाले जाएगें एवं उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा।
आचार्य देवेन्द्र मुनि : मूलतः उदयपुर शहर के वर्डिया कुल में जन्मे आचार्य देवेन्द्र मुनि ने मात्र 9 वर्ष की अल्पायु में जैन भागवती दीक्षा अंगीकार कर 400 से अधिक पुस्तकों का लेखन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। देश भर में सात दशकों तक पदयात्रा करके लाखों मनुष्यों को व्यसन मुक्त बनाया। देवेन्द्र मुनि ने श्रमण संघ के 1200 से अधिक साधु-साध्वी समुदाय के आचार्य बनकर उदयपुर का नाम रोशन किया था। ज्ञात रहे कि सन् 1999 को कालधर्म को प्राप्त हुए इस संत का स्मारक उदयपुर में ही जैनाचार्य देवेन्द्र मुनि मार्ग पर ‘देवेन्द्र धाम’ के नाम से विश्रुत है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *