Header Banner

अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कन्ट्री 10 को

BY — October 29, 2013

देश भर के 1200 से अधिक खिलाडी़ जुटेंगे

291003Udaipur. जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान में होने वाली अंतरविश्वविद्यालय क्रॉस कन्ट्री (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 10 नवंबर को होगी। राजस्थान विद्यापीठ के स्पोर्ट्स बोर्ड को पहली बार भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा की मेजबानी का अवसर दिया गया है।

विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन में मंगलवार को वाइस चांसलर प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में हुई बैठक‍ में बताया गया कि प्रतियोगिता में देश भर के करीब 120 विश्वेविद्यालयों की पुरुष व महिला टीमों के भाग लेने की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए उदयपुर के वरिष्ठ खेल विशेषज्ञ, खेल प्रशिक्षक एवं विश्व विद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्यों ने विचार व्यलक्तप किए। साथ ही विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता हेतु तीन मार्ग प्रस्तावित किए गए जिसमें प्रथम मार्ग लवकुश इण्डोर स्टेडियम से फतहसागर, द्वितीय मार्ग प्रतापनगर से डबोक एवं तृतीय मार्ग प्रताप-नगर परिसर से अम्बेरी प्रस्तावित किए जिसमें एक मार्ग का चयन प्रशासन की स्वीकृति मिलने पर किया जायेगा। इस बैठक में डॉ. एम. एस. राणावत, डॉ. ललित पाण्डे, डॉ. अक्षय शुक्ला, डॉ. बी. एस. चौहान, डॉ. भीमराज पटेल, डॉ. हरिश शर्मा, हेमशंकर सुखववाल, डॉ. सीमा गुर्जर, भवानीपाल सिंह राठौड, संतोष लाम्बा, हरीश राजोरा व रोहित कुमावत आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply