कहने को एक लेकिन एक में भी अनेक

BY — October 31, 2013

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर अलग-अलग रहे कांग्रेसी

OLYMPUS DIGITAL CAMERAUdaipur. कहने को भले ही एक हैं लेकिन आज भी दूरियां नजर आती हैं। जनता इतनी बेवकूफ नहीं। शहर कांग्रेस को लेकर कुछ ऐसे ही हालात नजर आए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती पर। शहर कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम अस्थायी कार्यालय आशीर्वाद कॉटेज में हुआ तो ब्लॉाक ए व बी ने मिलकर सदभावना यात्रा निकालकर पुलां में श्रद्धांजलि सभा की।

OLYMPUS DIGITAL CAMERAभले ही कांग्रेस संगठन ने बार बार मांग करने पर शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा तो कर दी लेकिन आज भी जिलाध्यक्ष और दोनों ब्लॉ क अध्यक्षों में पटरी नहीं बैठ पाई। कुछ पुराने कांग्रेसी चेटक सर्कल स्थित किराये के कार्यालय को आज भी अपना मानकर बैठे हैं और कार्यालय खाली करने के बावजूद अब भी वहां नीचे स्थित पान के केबिनों पर बैठते हैं।
शहर जिला का कार्यक्रम : शहर जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित पुष्पां ‍जलि कार्यक्रम में अध्यजक्षता करते हुए शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या ने कहा कि श्रीमति गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। वे देश की महिलाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगी। सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता व अखण्डता को मजबूती दी। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों दिवंगत नेताओं की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली, कैलाश पानेरी, दिलीप सुखाड़िया, ओमप्रकाश श्रीमाली, हरिश शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, सचिव रंजना साहू, दुर्गा नवल, कमला मीणा, नजमा मेवाफरोश, दीपक सुखाड़िया सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
311006ब्लॉक का कार्यक्रम : उदयपुर शहर ए व बी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से शांति सदभावना यात्रा चेटक सर्कल से शुरू होकर शहर के मधुवन, सरदारपूरा, आलू फैक्ट्री, कच्ची बस्ती होती हुई पुलां पहुंची जहां सभा मे तब्दील हुई। यहां इंदिरा गांधी को बी ब्लॉक अध्यओक्ष पूरण मेनारिया, जिला कांग्रेस उपाध्यतक्ष शराफत खान, जिला कांग्रेस के के. के. शर्मा, गणेश डागलिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश जैन, कमल नयन खण्डेलवाल, प्रवक्ता दीपक औदिच्य, सचिव राहुल व्यास, रोशन साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
311008देहात जिला : देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजलि के बाद विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने इंदिरा गांधी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति तथा भारत-पाक युद्ध में अपनी निर्भीकता से इन्दिरा गांधी विश्व समुदाय में आयरन लेडी के नाम से जानी जाती है। गरीबी हटाने के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम इन्दिरा गांधी की ही देन है। उन्होंने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि देशी रियासतो का भारत में विलीनीकरण करते हुए आजादी के बाद अखण्ड भारत में पटेल के योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और यही कारण है कि संघ परिवार के कट्टर विरोध के बाद अब भाजपा भी स्वयं लौह पुरूष का लोहा मानने लगी है। सरदार पटेल ने सदैव किसानों के हित में कार्य किया। गोष्ठी में किशन त्रिवेदी, जगन्नाथ शर्मा, भगवतीलाल खटीक, अजीज खान पठान, जिला प्रमुख मधु मेहता, चुन्नीलाल सांखला ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, सचिव कमलसिंह चौधरी, देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, गुणवंती जोशी, शान्ता प्रिन्स, कामिनी गुर्जर, सुनीता शर्मा, मदन पण्डित, सेवादल अध्यक्ष दयालाल चौधरी, गिर्वा अध्यक्ष विष्णु पटेल आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *