Header Banner

विजेता मेजबान ने द्वितीय को दी ट्रॉफी

BY — October 31, 2013

एमएमवीएम में थिरकन प्रतियोगिता

311007Udaipur. यहां अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के प्रांगण में बुधवार को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की अंतर्विद्यालय प्रतियोगिता ‘थिरकन’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें उदयपुर शहर के दस विद्यालयों के नन्हें प्रतिभागियों ने मंत्र मुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां दी।

प्रतियोगिता के निर्णायकगण किरण जानवे, सुभाषिणी शर्मा एवं ओम कुमावत थे, जिनके निर्णय के अनुसार महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर की प्रस्तुति सर्वश्रेष्ठ रही। मेजबान विद्यालय होने के कारण महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर ने अपनी ट्रॉफी सेंट एंथनी सेक्टर-14 को प्रदान की। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर सेंट एंथनी सेक्टर-4 एवं तृतीय स्थान पर जूनियर स्टडी विद्यालय रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply