महंगाई का असर दिखा दीपावली पर

BY — November 3, 2013

गन्ना 30 का और माला 20 रुपए की
धूमधाम से मना दीप पर्व

031109udaipur. पांच दिवसीय दीपोत्सव का प्रमुख दीप पर्व शहर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। माता महालक्ष्मी के मंदिर पर जहां अलसुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं बाजारों में भी खासी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों से आए महिला-पुरुषों ने खेंखरे पर पशुओं की श्रृंगार सामग्री खरीदी। बाजारों में महंगाई का असर स्पष्ट दिखा। हालांकि पटाखों का आलम यह कि सूरजपोल में तो दो बड़ी दुकानें दिवाली पर शाम को ही पटाखे खत्‍म हो जाने के कारण बंद हो गई।

031108031106031105सुबह से भट्टियानी चोहट्टा स्थित माता महालक्ष्मीजी के मंदिर में अलसुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई। कतारें काफी लम्बी लगी हुई थी। हालांकि व्याापारियों के अनुसार इस बार त्योहारी खरीद ही हुई। यानी आवश्यक वस्तुहएं, सजावटी सामग्री, पटाखे, घर-आंगन को सजाने की वस्तुओं की ही बिक्री हुई। इसके अतिरिक्त व्यापारियों के चेहरों पर खास खुशी नहीं रही। हर वर्ष के बजाय इस बार ग्राहकी का असर कम रहा। व्यापारियों का कहना था कि महंगाई का असर त्योहार पर साफ दिख रहा है। क्या मिठाई, क्या गहने और क्या कपड़े.. नौकरीपेशा को छोड़ दें तो व्यापारिक हालात काफी कमजोर हैं।
बाजारों की सजावट भी जोरदार की गई है।

031104031107चहुओर रोशनी की गई वहीं प्रत्येक व्यापारी ने अपने संस्थान को सजाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। माता महालक्ष्मी के पूजन में काम आने वाली वस्तुओं के भाव भी काफी ऊंचे रहे यथा गन्ना 15 से 30 रुपए तक बिका वहीं पान का पत्ता् 5 रुपए तक बेचा गया। पटाखों के लिए बच्चों को काफी मचलते देखा गया। अस्थायी पटाखा बाजार में तो भीड़ रही ही, साथ ही शहर में भी पटाखे की दुकानों पर खासी भीड़ रही। रंग-बिरंगी रोशनी वाले पटाखों के साथ अनार, फुलझड़ी आदि भी खरीदे गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *