Header Banner

रोशनी से लकदक हुआ शहर

BY — November 4, 2013

खूब चलाए पटाखे

041102Udaipur. दीपावली पर महंगाई का असर भले ही रहा लेकिन शाम को रोशनी से लकदक बाजारों में भीड़ अपेक्षाकृत ठीक रही। बापू बाजार, अश्विनी बाजार, बड़ा बाजार, सिंधी बाजार सहित उपनगरों में भी शाम को चहल पहल रही।

041101041104चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन की ओर से बाजार सजावट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बाजारों को जहां संगठनों की ओर से सजाया गया था वहीं अपने अपने संस्थानों को भी सजाने में व्यापारियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। शाम को शुभ मुहूर्त में घर-दुकानों में महालक्ष्मींजी का पूजन करने के बाद बाजारों में लोग रोशनी देखने निकले। यातायात व्यवस्था भी समुचित की गई थी। हालांकि दुपहिया वाहन बेरोकटोक आ-जा रहे थे।
041103041105फिर घरों के बाहर बच्चों ने अभिभावकों की देखरेख में पटाखे भी चलाए। इस बार पटाखों की काफी खरीद हुई। हालांकि रात्रि 10 बजे बाद तेज आवाज के पटाखों के नियम की धज्जियां खुलेआम उड़ीं। देर रात तक पटाखे चलते रहे।

041106

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply