Header Banner

कटारिया के बयान पर ‘भींडर’ समर्थक उद्वेलित

BY — November 5, 2013

खेरोदा में की बैठक, मिले भींडर से

051119udaipur. वल्लभनगर सीट से भाजपा वसुंधरा गुट के रणधीरसिंह भींडर को टिकट नहीं देने की चेतावनी भरे कटारिया के बयान से उद्वेलित भींडर समर्थकों ने सोमवार को खेरोदा में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तय किया कि इसकी जानकारी जयपुर व नई दिल्ली आलाकमान तक पहुंचाई जाएगी।

051121उल्लेखनीय है कि कटारिया ने मेवाड़ में टिकट वितरण को लेकर दिल्ली में हुई चर्चा में वल्लभनगर सीट से भींडर को टिकट देने का कड़ा विरोध करते हुए कहा था कि अगर भींडर को टिकट दिया गया तो ठीक नहीं होगा। इस बयान के बाद उद्वेलित भींडर समर्थक करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ता खेरोदा कर राज श्री वाटिका में एकत्र हुए और बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कटारिया से जाकर पूछना चाहिए कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों  दिया। हालात ऐसे हैं कि अगर भींडर के अतिरिक्त किसी को भी टिकट दिया गया तो प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो जाएगी।
051120यहां से सभी कार्यकर्ता भींडर पहुंचे जहां उन्होंने रणधीरसिंह भींडर से मुलाकात कर आक्रोश जताया कि जब कटारिया उनके धुर विरोधी हैं तो फिर उनका रैली में स्वागत क्यों किया गया। भींडर ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि संयम रखें। आलाकमान तक सारी बातें मालूम हैं। जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply