Header Banner

चहकी लेकसिटी, पर्यटकों की बूम

BY — November 5, 2013

गुजरात में रहती है छुट्टी

051111Udaipur. दीपावली के बाद पर्यटक सीजन से लेकसिटी आबाद है। शहर में हर ओर पर्यटकों की रेलमपेल देखी जा सकती है। गुजरात के नम्बर की गाडि़यां हर कहीं दिख जाएंगी। यहां गुजराती पर्यटकों की तादाद अधिक इसलिए भी होती है कि नाथद्वारा में इनके आराध्य श्रीनाथजी के दर्शनार्थ भी कई पर्यटक जाते हैं।

दीपावली के बाद पांच दिन तक गुजरात के बाजार लाभ पंचमी तक बंद रहने के कारण यहां पर्यटकों की धूम है। विदेशी से ज्यादा देसी पर्यटक देखे जा रहे हैं। इस बार बंगाली पर्यटक भी काफी आए हैं।

051112शहर के सभी होटल, रिसोर्ट, धर्मशालाएं बुक्ड हैं। पर्यटन स्थलों पर भारतीय पर्यटक अधिक हैं बनिस्पत विदेशी के। पर्यटन जगत से जुडे़ होटल, हैण्डीरक्राफ्ट व्य।वसायी भी मानते हैं कि इस बार विदेशी पर्यटकों की आवक काफी कम हुई है लेकिन व्यवसाय में इसकी कमी पूर्ति गुजराती पर्यटकों से होने की उम्मी द भी है। दूधतलाई, रंगनिवास, गुलाबबाग, उदियापोल सभी ओर बसें और कारें, वे भी गुजरात के नम्बर की ही दिख रही हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply