Header Banner

अधिकतम नामांकन होंगे 9 व 11 को!

BY — November 5, 2013

अधिसूचना के साथ ही शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया

electionUdaipur. विधानसभा आम चुनाव के तहत 14 वीं विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई। अभ्यर्थियों द्वारा हालांकि 5 से 12 नवम्बर तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक (कार्य दिवसों में) संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे लेकिन अमूमन प्रत्यािशियों के शुभ मुहूर्त 9 व 11 नवम्बेर को आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि 9 व 11 नवम्बार को नामांकन भरे जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 13 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थी 16 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे तथा इसी दिन अपरान्ह 3 बजे पश्चात उम्मीदवारों को विधानसभा स्तर पर चुनाव चिह्नों का आंवटन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 1 दिसम्बर (रविवार) को प्रात: 8 से सायं 5 बजे तक सम्पन्न होगा। मतगणना 8 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर प्रात: 8 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर को रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये जा सकेंगे और ना ही रिटर्निंग अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जा सकेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply