Header Banner

दलीचंद को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर आतिशबाजी

BY — November 5, 2013

051122फतहनगर. सारे विवादों को दरकिनार करते हुए मावली भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलीचंद डांगी को मावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपाईयों में हर्ष की लहर है।

ज्यों ही मावली से दलीचंद डांगी के नाम की घोषणा हुई भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नया बाजार में जमा हो गए तथा जमकर आतिशबाजी की। भाजपाईयों में सर्वाधिक खुशी इस बात की थी कि भाजपा नेतृत्व ने चपलोत एवं जोशी के बीच चल रही खींचतान के मद्देनजर नया उम्मीदवार दे दिया। आतिशबाजी में शामिल भाजपाईयों में दोनों ही गुटों के लोग शामिल थे तथा सभी इस फैसले से खुश थे। आतिशबाजी के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनिल कुमार डांगी, अशोक मीणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी, नरेन्द्र मोदी युवा वाहिनी अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, नमो आर्मी मावली विधानसभा अध्यक्ष शिवनारायण सोनी, सत्यनारायण अग्रवाल, खेमराज मेनारिया, अशोक मोर,पार्षद भंवर सोनी, बापूलाल लोढ़ा, अशोकसिंह राणावत, मनीष तम्बोली, महावीर प्रसाद अग्रवाल, नवीन बापना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply