कलश यात्रा, संगीतमय श्रीराम कथा का आगाज

BY — November 6, 2013

061109फतहनगर. बुधवार को बासनीमाफी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ ही संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारम्भ हुआ। मंशापूर्ण महादेव मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में ग्रामवासियों के सहयोग से होने वाले कार्यक्रम के पहले दिन सुबह धूणी स्थित हनुमान मंदिर से कलश यात्रा बैण्डबाजों के साथ रवाना हुई।

विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुगण सिर पर रामकथा की पोथी लिए चल रहे थे। चारभुजानाथ का बेवाण भी शामिल किया गया। बेवाण को श्रद्धालु उठाए चल रहे थे तथा कुछ लोग चंवर डुलाते सेवा अर्पित कर रहे थे। कलश यात्रा समापन के बाद कथा स्थल पर पोथी की आरती की गई।

061110दोपहर एक बजे सिकंदरा आश्रम के स्वामी रामदास त्यागी के मुखारविंद से कथा शुरू हुई। पहले दिन त्यागी ने कथा श्रवण करने से जीवन में होने वाले लाभ बताते हुए कहा कि प्रभुश्री राम के जीवन पर आधारित राम कथा का श्रवण करने मात्र से व्यक्ति भव सागर को पार कर जाता है। कथा कार्यक्रम 14 नवम्बर तक रोजाना दोपहर 1.15 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। अंतिम दिन समापन विधि विधान से सुबह 11.15 बजे होगा। शोभायात्रा के दौरान खेमराज मेनारिया, माणकचंद मेनारिया, राजेन्द्रसिंह भाटी, पं. फतहलाल चौबीसा, नरेश खींची समेत कई प्रमुख क्षेत्रवासी शामिल थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *