Header Banner

कृष्‍णावत राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

BY — November 6, 2013

061108udaipur. भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी तनवीरसिंह कृष्‍णावत को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह की अनुशंसा पर कृष्णावत की नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक श्याम बिहारी मिश्रा ने की है।

कृष्णावत व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर कार्य करेंगे। कृष्णावत शीघ्र राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों का दौरा करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply