Header Banner

जोशी को चुनाव प्रचार की कमान पर आतिशबाजी

BY — November 6, 2013

c-p-joshi_2Udaipur. ऑल इण्डिया कांग्रेस की राष्ट्रीिय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुशंसा पर राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत द्वारा डॉ. सी. पी. जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने पर उदयपुर कांग्रेस ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. दीपक औदिच्य ने बताया कि बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया के नेतृत्व में सूरजपोल चौराहे पर आतिशबाजी कर कॉग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, सोनिया गॉधी जिन्दाबाद, राहुल गॉधी जिन्दाबाद, डॉ. सी. पी. जोशी जिंदाबाद के नारे लगाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की और सोनिया गांधी, राहुल गांधी का आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया ने कहा कि डॉ. सी. पी. जोशी के नेतृत्व में संगठन को गतिशिलता मिलेगी और राजस्थान में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शराफत खान, अर्जुन राजोरा ने कहा की यह निर्णय मेवाड ही नहीं राजस्थान के लिए गौरव की बात है और कार्यकर्ताओ में जोश है, जिसके परिणाम स्वरूप राजस्थान में विजयी पताका फहराएंगे।
आतिशबाजी कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री राजेश जैन कमल नयन खण्डेलवाल, प्रेम घावरी, सचिव राहुल व्यास, महेन्द्र भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, ए ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी, पार्षद कैलाश साहू,  कार्यकारिणी सदस्य गौरी शंकर डांगी, प्रवीण पुरोहित, जय प्रकाश टांक, ओबीसी प्रकोष्ठ के तुलसीराम लोहार, बी ब्लॉक के अम्बालाल साहू, गोपाल रामचन्दानी, ओम प्रकाश डांगी, महेश मेनारिया, नरेश मेनारिया, सुनील नकवाल, हरीश कल्याणा, हरीश शर्मा, हरीश राजौरा ,राजेश चुग, राजेश खत्री आदि उपस्थित थे। राजस्थान प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सचिव वीरेन्द्र वैष्णव ने भी डॉ. सी. पी. जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply