Header Banner

झाला ने धोके मंदिर?

BY — November 6, 2013

वल्लभनगर-मावली पर टिकी नजरें

lalsingh  jhalaUdaipur. कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार, जयपुर से बुधवार सुबह देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला के लौटना और फिर मंदिरों में दर्शन करने जाना…। इन सभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि झाला मंदिरों में धोक लगाकर विजय की कामना कर रहे हैं।

शहर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी करने वाले झाला बुधवार सुबह ही जयपुर से लौटे और फिर सुबह बोहरा गणेशजी मंदिर में धोक लगाने पहुंचे। उनके साथ उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन मथुरेश नागदा, पार्षद अजय पोरवाल सहित कई समर्थक थे।
इसी बीच भाजपा की ओर से मावली सीट पर उम्मीदवार डांगी को बनाने पर पुष्कर डांगी पर नजरें टिक गई हैं वहीं वल्लभनगर पर अभी कशमकश का दौर जारी है। अटकलें तेज हो गई हैं। वल्लभनगर से कांग्रेस की ओर से गजेन्द्रसिंह शक्तांवत को टिकट देने पर भाजपा भी जाति समीकरण बराबर करने के लिए राजपूत उम्मीदवार को टिकट देगी, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply