फूलसिंह मीणा को उम्मीदवार बनाने पर जताया रोष

BY — November 6, 2013

kamal-logoUdaipur. भाजपा की सूची जारी हुए 24 घंटे भी नहीं बीते कि विरोध शुरू हो गया। उदयपुर ग्रामीण से भाजपा के घोषित उम्मीदवार फूलसिंह मीणा को बाहरी बताते हुए भाजपा कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने रोष जताया।

पूर्व में प्रदेश प्रतिनिधि रह चुके रमेश मीणा अपने समर्थकों के साथ बुधवार दोपहर में पटेल सर्किल स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। उनका कहना था कि यहां के स्थानीय उम्मीदवारों को दरकिनार कर फूलसिंह मीणा को टिकट दिया गया। फूलसिंह मूल कोटा निवासी हैं। हालांकि ऐसे किसी विरोध या प्रदर्शन से शहर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने इनकार किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *