कटारिया, कटारा, फूलसिंह, देवेन्द्र ने भरे नामांकन

BY — November 11, 2013

111105Udaipur. विधानसभा चुनाव 2013 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के एक दिन पूर्व अधिकतम दावेदारों ने सोमवार को नामांकन भर दिए। सोमवार को नामांकन भरने वालों में उदयपुर से भाजपा के गुलाबचंद कटारिया, ग्रामीण से भाजपा के फूलसिंह मीणा एवं कांग्रेस की सज्जुन कटारा, ग्रामीण से कांग्रेस के बागी देवेन्द्रल मीणा आदि शामिल थे। उदयपुर से कांग्रेस प्रत्यासशी दिनेश श्रीमाली मंगलवार को नामांकन भरेंगे।

111106उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से देहात जिला कांग्रेस सचिव और जिला परिषद् सदस्य देवेन्द्र मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व देवेन्द्र मीणा के सेक्टर चौदह स्थित निवास से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेलट पहुंचे जहां दोपहर 2.30 बजे देवेन्द्र मीणा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के दयालाल चौधरी, विष्णु पटेल, अर्जुन मेनारिया, विष्णु, रमेश मालवीय, मदन पण्डित, लक्ष्मणसिंह शेखावत, मुकेश तलदार, रमेश नागदा, बबलू टांक, मनोज, मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेंडणेकर ने बताया कि गोगुन्दा में तोताराम, मेघराज तावड़, प्रताप गमेती ने दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।

111107इसी तरह झाडो़ल में भाजपा के बाबूलाल ने दो, नीमालाल ने एक, निर्दलीय सोहन ने एक नामांकन दाखिल किया। खेरवाडा़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दयाराम ने चार एवं जनता दल (एस) लक्ष्मीचन्द ने तीन, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय देवेन्द्र कुमार मीणा ने एक, बसपा से लक्ष्मण ने एक, भाजपा के फूलसिंह मीणा ने दो एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सज्जनदेवी ने दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।
111108उन्होंने बताया कि उदयपुर से भाजपा के गुलाबचन्द कटारिया ने चार, जागो पार्टी से रमेश सुहालका ने एक, निर्दलीय मोहम्मद सईद सक्का, मोहम्मद इम्तियाज ने एक-एक, मावली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय पारसमल ने एक, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस से पुष्करलाल डांगी ने दो, भाजपा के दलीचन्द डांगी ने दो, निर्दलीय रोशनलाल ने एक, सीपीआई से जीवराज ने एक, मेघदर्शन पार्टी से रामलाल मेघवाल ने दो एवं निर्दलीय सन्तोष जोशी ने एक नामांकन दाखिल किया। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) से भेरुलाल कालबेलिया ने दो, नेशनल पिपल्स पार्टी से भंवरलाल रावत ने एक एवं भाजपा के गणपत लाल ने चार नाम निर्देशन तथा सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई (एमएल)(एल) से शंकरलाल मीणा ने एक, भाजपा के अमृतलाल ने एक तथा निर्दलीय अर्जुनलाल मीणा ने एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *