चाचा नेहरु : गोष्ठी, श्रेष्ठ बच्चे सम्मानित

BY — November 14, 2013

स्कूलों के साथ संगठनों ने भी किया याद

141104Udaipur. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शहर में विविध आयोजन हुए। बच्चों में चाचा नेहरु के नाम से याद किए जाने वाले पं‍. नेहरू को स्कूलों में बच्चों ने याद किया वहीं विभिन्न संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम हुए।

OLYMPUS DIGITAL CAMERAशहर जिला कांग्रेस की ओर से गुरुवार सुबह 10.30 बजे दुर्गा नर्सरी रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय आशीर्वाद कॉटेज में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस के शहर प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली ने कहा कि नेहरूजी की प्रगतिशील सोच, वैज्ञानिक तथा सुनियोजित विकास, मिश्रित अर्थव्यवस्था, धर्मनिरपेक्षता एवं गुटनिरपेक्ष विदेश नीति के कारण ही भारत विश्व में अग्रणी स्थान पर पहुंचा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, ए, ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिदीकी, बी, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, सुरेश श्रीमाली, दिलीप सुखाडिया ने भी नेहरूजी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
141102देहात कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता, जिला प्रमुख मधु मेहता के मुख्य आतिथ्य तथा शहर जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र मेनारिया के विशिष्ट आतिथ्य में विचार गोष्ठी हुई। झाला ने कहा कि नेहरू एक बुलंद व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजना, विश्व शान्ति, पंचशील के जनक थे इतना ही नही वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शहर अध्यक्ष रामचन्द्र मेनारिया, जिला प्रमुख मधु मेहता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, सचिव कमलसिंह चौधरी, मोड़सिह सिसोदिया, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में बड़ी ग्राम स्थित सेवा महातीर्थ में निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि पोलियो ऑपरेशन के लिए आए बच्चों को नेहरू जी के प्रिय पुष्प ‘लाल गुलाब’ के साथ केक व फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी पंचायत क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के बच्चों ने भी भाग लिया। संस्थान के निराश्रित बालगृह के बच्चों का भी जन्म दिन मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
141105आलोक सी. सै. स्कूल, हिरण मगरी सेक्टर-11 में बालसभा हुई। बालकों द्वारा समूह मंत्रणा भी की गई जिनके अन्तर्गत विद्यालय की छवि किस प्रकार और अधिक सशक्त व सुन्दर हो सकती है विषयक पर चर्चा की गई जिस पर बालकों ने बहुत ही सुन्दर, बड़े औचित्यपूर्ण जवाब दिए। किड्स प्लेनेट में बच्चों को गोवर्धन सागर ले जाया गया वहां जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी़ रोचक बातें बताई गई उनसे जुड़े सवाल पूछे गए।
लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डबोक में प्राचार्या डॉ. शशि चित्तौड़ा ने बाल दिवस मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बाल-विकास के सन्दर्भ में शिक्षक के दायित्वों को रेखांकित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. रचना राठौड़ एवं श्रीमती वृन्दा शर्मा ने भी प्रस्तुति दी। बीएड (बाल विकास) के छात्राध्यापकों में परीक्षित द्विवेदी, सुतापा दास, कीर्ति जैन, एवं सौरभ ने भी विचार व्यंक्तव किए।
141103नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से कुराबड़ स्थित लालपुरा राजकीय माध्यमिक विद्यालय के निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं सामग्री वितरित की गई। संगठन के अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि विद्यालय में आवश्यकता जताई गई थी जिसे संगठन ने पूरा करने का प्रयास किया। इस अवसर पर सचिव लक्ष्मीकांत मून्दड़ा, युवा संगठन के आशीष कोठारी, नरेन्द्र लावटी, कृष्णकांत अजमेरा, भरत बाहेती, राजेश मून्दडा़, प्रकाश चेचाणी, पंकज तोषनीवाल, सुरेश तोषनीवाल 35 सदस्यों ने सहयोग किया।
14110615 छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी सम्मान
इनरव्हील क्लब द्वारा शहर के 15 विद्यालयों से चयनित छात्रा को श्रेष्ठतम विद्यार्थी सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित छात्राओं में प्रियंका नन्दवाना, फातिमा, मोनिका वैष्णव, सोनाली मेनारिया, भावना गमेती, शालू यादव, दीपिका बुनकर, अंजली जोशी, प्रिया चारण, निशा चौधरी, सुम्मी चौहान, सोनिया खराड़ी, मधु चावरिया, सुहानिका जैन व धीरज सोलंकी शामिल थीं। क्लब अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि प्रत्येक छात्रा को डिक्शनरी, वर्ल्डि ग्लोब, सम्मान पत्र एवं नकद राशि प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि जगदीश एन. कविराज, पूर्व प्रोफेसर, सीटीएई एवं मधु शर्मा, प्रिन्सीपल रेजीडेन्सी विद्यालय, शकुन्तला धाकड़ अध्यक्ष, स्नेहलता साबला सचिव, चन्द्रप्रभा मोदी पीडीसी, बेला जैन, आभा स्वरूप, सोनल खमेसरा, शिल्पा खमेसरा, साधना मेहता (सीनियर), साधना मेहता (जूनियर), अनिता खमेसरा, डोली खमेसरा, मधु सूद, सीता पारीख द्वारा सम्मानित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *