Header Banner

मधुमेह सप्ताह में निकाली जागरूकता रैली

BY — November 14, 2013

रोटरी क्लब एवं वेदान्ता के साझा आयोजन

141110Udaipur. विश्व में बढ़ रहे मधुमेह मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य  से रोटरी क्लब, हिन्दुस्तान जिंक-वेदान्ता ग्रुप व एमएमएस डी एन्डोक्राइन एण्ड डायबिटीज रिसर्च ट्रस्ट के तत्वावधान में डायबिटीज वीक के तहत गुरुवार को रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज से एक मधुमेह जागरूकता रैली निकाली गई।

मधुमेह जागरूकता रैली को पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश के साथ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॅा. डी. सी. शर्मा, रोटरी सर्विस ट्रस्ट के चेयरमैन निर्मल सिंघवी, अध्यक्ष बी. एल. मेहता, पी. एस. तलेसरा निदेशक सामुदायिक सेवा एवं सचिव सुरेन्द्र जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया एवं मधुमेह जागरूकता से सम्बन्धित स्लोगन लिखे गुब्बारे भी हवा में उडाये गये।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि रैली आरएनटी मेडिकल कॉलेज से शुरू होकर कोर्ट चौराहा, शास्त्री सर्कल, अशोक नगर रोड से माया मिष्ठान पहुंची व वापस उसी मार्ग से आरएनटी मेडिकल कॉलेज पहुंची। रैली में आलोक स्कूल फतहपुरा, इन्ट्रेक्ट क्लब आलोक, टी. एन. हॉस्टल, सेन्ट एन्थोनीज, एमएमपीएस के छात्र-छात्रा मधुमेह जागरूकता सम्बन्धी नारे लगाते चल रहे करीब 1200 बच्चों, आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य, फार्मा के प्रतिनिधि, शहर के विभिन्न नर्सिग कॉलेज के विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक संगठन, मेडिकल कॉलेज के स्टूडेण्ट ने हाथो में मधुमेह जागरूकता लिखे स्लोगन के फ्लैक्स एवं तख्तियां ली हुई थी इसी के साथ रैली में भी शामिल हुए।
रैली से पूर्व मधुमेह व हार्मोन्स विशेषज्ञ डॉ. डी. सी. शर्मा ने नर्सिंग छात्र-छात्राओं को मधुमेह के कारक, लक्षण, बचाव के उपाय, इलाज की पद्धति के बारे में खासी जरूरी जानकारीयाँ दी तथा स्वस्थ् जीवन शैली जीने के गुर बताए। रोटरी के पदाधिकारियो द्वारा रैली के आरम्भ में पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया गया।
नेवीगेटर प्रोग्राम कल
दीर्घायु एडवांस डायबिटीज क्लिनिक व रोटरी क्‍लब आफ उदयपुर हेरिटेज के साझे जारी डायबिटीज जागरुकता शिविर में महिलाओं के लिए विशेष डायबिटीज नेवीगेटर प्रोग्राम होगा। इसमें महिलाओं को डायबिटीज की जानकारी के साथ, हार्ट अटैक मरीज को तुरंत मदद करना, इमरजेंसी में क्या करें तथा हार्ट अटैक को पहचानने की जानकारी दी जाएगी। दीर्घायु एडवांस डायबिटीज क्लिनिक के आनंद चतुर्वेदी ने बताया की इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दीर्घायु की डॉ. गरिमा चतुर्वेदी, गीतांजलि मेडिकल के डॉ. सीपी पुरोहित तथा दीर्घायु के ही डॉ. संदीप भटनागर जानकारी देंगे। यह कार्यकम 16 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 तक होगा जो अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति भवन में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply