मावली : गुरु भाइयों में है जंग

BY — November 14, 2013

ÎÜ迋ΠÇUæ¢»è ¥ŠØÿæ ·ë¤çá ©UÂÁ ׇÇUè âç×çÌ È¤ÌãUÙ»ÚUफतहनगर. मावली विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार जातिवाद का कार्ड खेलकर मुकाबला रोचक कर दिया है। हालांकि जातिवाद के अलावा दोनों कांग्रेस व भाजपा प्रत्याकशी आपस में गुरु भाई भी हैं। इस कारण इस सीट पर सभी की नजर है।

कांग्रेस प्रत्याीशी पुष्केरलाल डांगी एवं भाजपा प्रत्या शी दलीचंद डांगी यूं तो दोनों एक ही बिरादरी डांगी समाज से हैं लेकिन विशेष बात यह कि दोनों पूर्व विधानसभाअध्यक्ष शांतिलाल चपलोत के शिष्य  भी हैं। राजनीतिक विचारधाराएं भिन्न हो सकती हैं लेकिन इनके गुरु एक ही हैं। दोनों ही चपलोत को अपना आदर्श मानते हैं तथा उन्हें पूरी तवज्जो  देते हैं। इस बार टिकट वितरण की स्थितियां बदली तो दोनों गुरु भाई आमने-सामने हो गए। खास बात यह भी कि चपलोत स्वयं टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन गुरु तो गुड़ रह गए और चेले शक्कोर हो गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *