चार राज्यों में बनाएंगे सरकार : सुषमा

BY — November 25, 2013

sushma j

रिद्देश्‍वर महाराज से लिया आशीर्वाद

Udaipur. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में दो राज्यों में हम सरकार छीनेंगे तथा दो राज्यों में पहले से अधिक बढ़त से सरकार बनाएंगे। एक जगह हम अवश्य कमजोर हैं। वे यहां सोमवार को उदयपुर में भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थी।

सुषमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में हम पहले से अधिक बढ़त के साथ सरकार बनाएंगे वहीं दिल्ली एवं राजस्थान में अब तक के मिल रहे रूझान के अनुसार भाजपा की सरकार बनेगी। मिजोरम में हम जरूर कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि एंटी इनकमबेंसी के आधार के विपरीत छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में सरकारों ने संवेदनशील होकर गरीबों के लिए काम किया जिसके कारण मतदाताओं ने जमकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इसके फलितार्थ हम दोनों राज्यों में पहले से अधिक विधानसभा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। राजस्थान व दिल्ली में कांग्रेस विरोधी लहर के साथ केंद्र सरकार के विरोध का दुगुना लाभ भाजपा को मिल रहा है। जनता राज्य ही नहीं, बल्कि केंद्र से भी कांग्रेस को हटाना चाहती है। दोनों राज्यों में सरकारों की नकारात्मकता का लाभ हमें मिलेगा।
आप – अमीर आदमी की पार्टी
सुषमा स्वराज ने कहा कि आप- आम आदमी पार्टी सिर्फ मीडिया म्यूजिक है। अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी अमीर आदमी की पार्टी है। जिसके प्रत्याशी तीस तीस करोड़ के आसामी हैं वह आम आदमी की पार्टी हो ही नहीं सकती। उन्होंने हाल ही में हुए स्टिंग ऑपरेशन के बारे में कहा कि जो सत्य था, वही सामने आया है।
भाषा तो संयमित ही होनी चाहिए
नेताओं की आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और असभ्य भाषा के इस्तेमाल के बारे में उन्होंने कहा कि वह हमेशा संयमित भाषा की पक्षधर रही है। किसी भी नेता को ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए जो असंयमित हो। शालीनता व आक्रामकता एक दूसरे के विरोधी नहीं। हर शब्द के भाव के लिए उचित शब्द मौजूद हैं।

रिद्देश्वर महाराज ने दिया आशीर्वाद
इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में वृंदावन से आए रिद्देश्वीर महाराज ने सुषमा स्व राज को आशीर्वाद दिया। महाराज ने बताया कि पार्टी के राष्ट्री य अध्याक्ष राजनाथसिंह के कहने पर वे यहां सुषमा स्वाराज को आशीर्वाद देने पहुंचे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *