Header Banner

सुषमा की सभा में हंगामा

BY — November 25, 2013

भींडर समर्थक ने किया हस्ताक्षेप

251106Udaipur. शहर विधानसभा के भाजपा प्रत्यायशी गुलाबचंद कटारिया के समर्थन में सोमवार शाम हुई टाउनहॉल में हुई सभा में जोरदार हंगामा हुआ। सुषमा स्व राज के भाषण के दौरान एक युवक ने कटारिया मुर्दाबाद के नारे लगाए वहीं सुषमा ने भी अपना भाषण पूरा नहीं किया और जल्द  ही चली गई।

251107जानकारी के अनुसार सुषमा स्व्राज शहर विधानसभा के प्रत्यानशी गुलाबचंद कटारिया के समर्थन में टाउनहॉल में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं। नियत समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई सभा में जैसे ही सुषमा ने अपना भाषण शुरू किया। उनके मंच के सामने एक युवक पहुंचा और कटारिया मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा।

251108इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यंक्ष जिनेन्द्रह शास्त्री , लवदेव बागड़ी आदि आए और युवक को बाहर ले गए। जानकारी के अनुसार युवक ने सूरजपोल थाने में नामजद मामला भी दर्ज कराया। युवक की पहचान प्रतापसिंह राठौड़ के रूप में हुई जो वल्लमभनगर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे  रणधीरसिंह भींडर का समर्थक बताया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply