Header Banner

खेलकूद से निखरती है प्रतिभा : मेहता

BY — November 28, 2013

विद्या भवन पॉलिटेक्निक की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

281106Udaipur. विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताए गुरूवार से प्रारम्भ हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, जेवेलिन थ्रो, शॉटपुट, रस्साकसी, डिस्क थ्रो, स्लो साईकिल रेस, लम्बीकूद, लड़कियों के लिए स्पून रेस, 100 मीटर दौड़, डिस्क थ्रो, क्रिकेट बॉल थ्रो एवं मेहंदी, रंगोली, सलाद सज्जा प्रतियोगिता होगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल मेहता ने कहा खेलकूद से जीवन में अनुशासन की प्रवृति आती है। प्रथम दिन में हुई प्रतियोगिता में जेवेलिन थ्रो में रोषन शर्मा, अमृतलाल, क्रमषः प्रथम व द्वितीय रहे व कमलेष राज भोई, भुवनेष भट्ट, तृतीय रहे। शॉटपुट में मोहम्मद फरहान व कमलेश राज क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे तथा रोशन शर्मा व मुकेश माली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में वृतिका व्यास, मोनिका जोशी, ज्योति चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की क्रिकेट बॉल थ्रो में वृतिका व्यास, ज्योति चौहान, संध्या त्रिवेदी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लो साइकिल रेस में सुशील कुमार, राजेश कुमार दास तथा अजय ओबरवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply