Sat, September 12, 2026
Header Banner

युवा देश का भविष्य : कटारिया

BY — November 28, 2013

भाजयुमो ने निकाली युवा ललकार रैली

281110Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला द्वारा गुरुवार को शहर में भव्य युवा ललकार रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बैंक तिराहे पर सभा में तब्दील हुई। रैली को हरी झंडी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डी. डी. कुमावत एवं जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री  ने दिखाई।

281109281108रैली प्रभारी लवदेव बागड़ी ने बताया कि टाउन हॉल से प्रारम्भ होकर बापू बाजार, सूरजपोल चौराहा, मार्शल चौराहा, सिंधी बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भुजा घाटी, मण्डी की नाल, देहलीगेट से बैंक तिराहें पर सभा के रूप में तब्दील हुई। अतिथियो का स्वागत भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने किया। मुख्य वक्ता उदयपुर शहर विधानसभा प्रत्याशी गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं को कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस सरकार गेहूं तो 1 रू. किलो में दे रही है लेकिन 40 रू. किलो गरीब के प्याज के बारे मे नहीं सोच रही है। कटारिया ने युवा ललकार रैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे 36 वर्ष के राजनैतिक जीवन में पहली बार ऐसी विशाल रैली देखी है इसके लिए मैं शास्त्री व उनकी टीम को बधाई देता हूं।
281111281107अध्यक्षता भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने की। ठाकुर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे उदयपुर शहर व ग्रामीण सीट तो जीतनी है, साथ ही राजस्थान में वसुन्धरा की सरकार बनानी है एवं 2014 के चुनाव में मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। यह पहला अवसर है कि युवाओं का अपार जनसमूह रैली के रूप में निकला है। उदयपुर ग्रामीण प्रत्याशी फूलसिंह मीणा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। 281112विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डी. डी. कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर, डॉ. किरण जैन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युधिष्ठिर कुमावत, महापौर रजनी डांगी, नगर निगम सचेतक पारस सिंघवी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुशील जैन, भाजपा जिला महामंत्री लोकेश द्विवेदी, चन्द्रसिंह कोठारी, उदयपुर शहर विधानसभा प्रभारी कुन्तीलाल जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, नानालाल बया, भैरूसिंह देवडा, भंवर पालीवाल, शंभू जैन, दिनेश गुप्ता, तख्तसिंह शक्तावत, ओम चित्तौडा़, जिला उपाध्यक्ष लवदेव बागडी़, महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी आदि मंचासीन थे।
रैली: रैली में सबसे आगे एक कार्यकर्ता भाजपा का ध्वज लिये चल रहा था। उसके बाद बैनर, ढोल हाथो में बड़े बडे झण्डे, केसरिया व हरे गुब्बारे, नरेन्द्र मोदी, गुलाबचन्द कटारिया, वसुन्धरा राजे के मुखौटे, हाथ मे तख्तियां वाले गुब्बारे, झण्डियां सम्मिलित थे। मुस्लिम समाज के युवाओं ने सिर पर सफेद टोपी लगाकर इरशाद चैन वाला व जाकिर हुसैन के नेतृत्व में चल रहे थे। रैली में गैस टंकी की महंगाई को लेकर झांकी बनाई गई। कांग्रेस की नाकामियों को दर्शाया गया, हाय रे कांग्रेस तेरा खेल, खा गई प्याज, शक्कर और तेल, पेट्रोल के मूल्य वृद्धि को दर्शाने के लिए हाथ ठेले पर स्कूटर को चढा़ रखा था।
किन-किन मण्डल अध्यक्षों ने की भागीदारी : युवा मोर्चा मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष कमलेश प्रजापत, सुन्दरसिंह भण्डारी के अध्यक्ष हेमन्त दया, अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष सोहनसिंह खरवड, राणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, गिर्वा मण्डल अध्यक्ष अमृत मेनारिया, बडगांव मण्डल अध्यक्ष गिरीश शर्मा, पटेल मण्डल के अध्यक्ष मोहन गुर्जर, उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष इन्द्रलाल मेनारिया के अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष मंयक कोठारी, राजेश स्वर्णकार, इरशाद चैनवाला, राजेश अग्रवाल, शंकर डांगी, पकज सुखवाल, दिलीप पालीवाल, गोपाल जोशी, जितेश कुमावत, कमलेश दया, पंकज ठाकुर्डिया, जितेन्द्र पटेल, महेश कुमावत, सुनील व्यास, भगवती लौहार, दुलाल वैरा इत्यादि कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। रैली में अपने-अपने मण्डलों से भारी संख्या लेकर पहुंचे। रैली में करीब 5 हजार से ज्यादा युवाओ ने भागीदारी की। संचालन लवदेव बागडी़ ने किया। आभार महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी ने व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply