पांच दिग्गज उलटफेर के शिकार

BY — November 30, 2013

विन्टर रेपिड चेस चैम्पियनशिप शुरू

301101Udaipur. मृगनयनी सेवा समिति व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में विन्टर रेपिड चेस चैम्पियनशिप का आगाज शनिवार को द स्टेनवर्ड स्कूल में हुआ। पहले दिन 5 दिग्ग ज उलटफेर का शिकार हुए।

आयोजन प्रमुख सत्यप्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन हुए 3 चक्रों में 5 शातिर उलटफेर के शिकार हुए व 9 शातिर 3 अंक के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। मुख्य निर्णायक विकास साहू के अनुसार 3 चक्र पश्चात् परिणाम इस प्रकार रहे :
सीनियर वर्ग में निलेश कुमावत, सुधाकर, योगेश हिंगड़, रिचिन जैन अण्डर-19 वग में आदित्य नेहवाल, आयुष लोढ़ा, भावेश साहू, अण्डर-17 वर्ग में धु्रव दक, कपिल दाधिच, सुबोध नायक, अण्डर-15 वर्ग में ओजस शुक्ला, अंजली कंठालिया, स्वयं भार्गव, अण्डर-13 वर्ग में निमित जैन, अरूण कटारिया, अण्डर-11 वर्ग में राज कुमावत, दैवांश चेचाणी, गौतम कटारिया, अण्डर-9 वर्ग में लविश जैन, अक्षी छतवानी, अण्डर-7 वर्ग में धु्रव अजमेरा बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र कल सुबह 9 बजे खेला जायेगा व पुरस्कार वितरण व समापन दोपहर 2.30 बजे होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *