Header Banner

पेसिफिक के प्लेसमेंट हेड पेमावत राष्ट्रीय स्तर पर सम्मा्नित

BY — November 30, 2013

301102Udaipur. इण्डिया की प्रतिष्ठित मैगजीन ‘इंजीनियरिंग वॉच’ द्धारा दिल्ली के कॉस्‍टीट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया में गत दिनों आयोजित रोजगारन्मुख सेमिनार में पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्लेसमेंट हेड अरविंदसिंह पेमावत को सम्मानित किया गया। उन्हें देश का पांचवा बेस्ट एम्लॉयबिलिटी प्रोत्साहन अवार्ड प्रदान किया गया।

पीआईएमटी के निदेशक प्रो. के. के. दवे ने बताया कि पेमावत को यह सम्मान प्लेसमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। राज्य में यह सम्मान बिट्स पिलानी के प्लेसमेंट हेड को भी दिया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. एस. एस. मान्था और विशिष्ट अतिथि मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई के जाइन्ट सेक्रेटरी एस. एन. त्रिपाठी थे। इंजीनियरिंग वॉच मैगजीन हर वर्ष इंजीनियरिंग एक्सीलेन्स अवार्ड, इण्डिया बेस्ट इंस्टीट्यूट अवार्ड, बेस्ट उद्यमी अवार्ड, बेस्ट प्लेसमेंट अवार्ड देती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply