Header Banner

रेलवे के सुधाकर विजेता, कपिल उपविजेता

BY — December 1, 2013

विन्टर रेपिड चेस चेम्पियनशिप सम्पन्न

011201Udaipur. मृगनयनी सेवा समिति व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में विन्टर रेपिड चेस चेम्पियनशिप 2013 का आज रविवार को समापन  विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में हुआ।

आयोजन प्रमुख सत्यप्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि पारसमल हिंगड, डॉ. ओमप्रकाश साहू, लोकेश पंचोली थे। अध्यक्षता समिति की निदेशक मंजू राजमाली ने की। मुख्य निर्णायक विकास साहू के अनूसार 7 चक्र पश्चात् परिणाम इस प्रकार रहे :
बालक – सीनियर वर्ग में सुधाकर, निलेश कुमावत, अण्डर-19 वर्ग  में कपिल दाधीच, आयुष जैन, अण्डर-17 वर्ग में  चन्द्रजीत सिंह राजावत, स्वयं भार्गव, अण्डर-15 वर्ग में ओजस शुक्ला,  सुबोध नायक,  अण्डर-13 वर्ग में धूव  दक, आदित्य नवाल, अण्डर -11 वर्ग में  पल्लव चौधरी, दिव्यांशु बाबेल, अण्डर-9 वर्ग में  चिन्मय जैन, राज कुमावत अण्डर-7 वर्ग में अरूण कटारिया, धु्रव अजमेरा क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे । बालिका सिनियर वर्ग में अंजली कंठालिया, अण्डर 19 वर्ग में हीरल छतवानी, अण्डर 17 वर्ग में नेहा कुमावत, अण्डर 15 वर्ग में रिया मेहता, अण्डर 13 वर्ग में हितांशी खतुरिया, अण्डर 11 वर्ग में सुदिक्षा सिंह देवडा, अण्डर 9 वर्ग में अक्षी छतवानी अपने अपने वर्ग में विजेता रहे।
सभी विजेता शातिरों को अतिथियों  द्वारा मुख्य पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये व विजेता शातिर रेल्वे के सुधाकर को 500/- रू. का नकद पुरूस्कार अलग से दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply