अपना वोट खुद को नहीं दे सके कटारिया

BY — December 1, 2013

राज्य में 74 फीसदी से अधिक मतदान
खासी संख्या में पहुंची महिलाएं भी

011208Udaipur. राज्य विधानसभा 2013 के चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। शहर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रत्याशियों सहित नेताओं ने भी मत का उपयोग किया। मतदान का प्रतिशत काफी अधिक होने में युवाओं की भी अहम भूमिका मानी जा रही है।

011207011206011205प्रदेश भर में ताजा आंकड़ों के अनुसार 74 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की जानकारी मिली है। गत चुनाव से इस बार दस फीसदी मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ है। उदयपुर शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया ने अपना नाम ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण वहां मतदान किया वहीं केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने विद्या भवन स्कूल में मतदान किया।

011202011209011203011204माकपा प्रत्यााशी भी शहर विधानसभा से खड़े हुए लेकिन उनका नाम भी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण उन्होंने वहां मतदान किया। बूथों पर लम्बी लम्बी कतारें देखी गई। महिलाएं खासी संख्या में बूथ पर पहुंची।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *