नवजात के साथ पहुंची मतदान करने

BY — December 1, 2013
पहली बार माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचा युवक।
पहली बार माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचा युवक।

उदयपुर ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सीसारमा मतदान केन्द्र पर लोकतंत्र में आस्था व्यक्त करते हुए सारे काम-काज छोड़कर 30 वर्षीय हेमलता तीन माह की नवजात बच्ची को लेकर मतदान केन्द्र पहुंची। अन्य मतदाताओं ने भी उसकी हिम्मत की दाद दी और जल्द मतदान में सहयोग दिया।

टीड़ी में लगी लम्‍बी कतारें।
टीड़ी में लगी लम्‍बी कतारें।
भतीजे के साथ पहुंचे सौ वर्षीय बुजुर्ग।
भतीजे के साथ पहुंचे सौ वर्षीय बुजुर्ग।

 

राजकीय माध्‍यमिक विद्यालय बडी़ उन्दरी मतदान केन्द्र पर प्रात:10.40 बजे तक कुल 1387 मतदाताओ मे से 273 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस मतदान केन्द्र पर 18 वर्षीय सीता ने पहली बार मतदान किया।
राजकीय माघ्यमिक विद्यालय पई में 100 वर्षीय दीता/थावरा कटारा ने भतीजे पूनमचन्द के साथ पहुंच कर मतदान किया। इसी केन्द्र पर 86 वर्षीय वीरका/पूरा ने भी मतदान कर लोकतंत्र के प्रति आस्था जगाई। इस केन्द्र पर प्रात:11.00 बजे तक 37.53 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
पई मतदान केन्द्र पर 18 वर्षीय सहेलियो धर्मी एवं गंगा ने पहली बार एक साथ बुथ पर पहुंचकर पहली बार मतदान किया।
011212011213राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व सांसद भैरूलाल मीणा ने टीडी़ मतदान केन्द्र पर मघ्याहन 1.15 बजे मतदान किया। इस केन्द्र पर महिला एवं पुरूष मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गई।
उदयपुर शहर के गुरू नानक स्कूल मतदान केन्द्र पर 18 वर्षीय केशव एवं सोनू ने सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे मतदान केन्द्र पर पहुंचकर उत्साह से मतदान किया।
उदयपुर शहर के राजकीय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मतदान केन्द्र पर दोपहर 2.20 बजे तक कुल 534 में से 274 मतदाता वोट डाल चुके थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *