लेकसिटी के राजेन्द्र का धमाकेदार प्रदर्शन

BY — December 5, 2013

24 वां स्थान हासिल किया

051203उदयपुर। साइबर चेस एकेडमी की मेजबानी में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में इन्टरनेशनल रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट 2100 में चेस इन लेकसिटी के राजेन्द्र तेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 24 वां स्थान प्राप्त किया।

उन्हें पुरस्कारस्वरूप पांच हजार रुपए नकद प्रदान किए गए। प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि 28 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता के कुल 10 चक्रों में राजेन्द्र तेली ने 7 अंक बनाकर यह स्थान हासिल किया। उन्होंने दुर्गाप्रसाद, गजानन्द, काव्या, संध्या जी., अब्दुल अजिज, हर्षवर्धन रेड्डी को हराकर व चक्रवर्ती एस., राघव श्रीवास्तव से ड्रॉ खेल 7 अंक बनाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *