Header Banner

मौसमी सब्जियां खाएं, स्वस्थ रहें

BY — December 5, 2013

21 वां नि:शुल्क दो दिवसीय जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर प्रारम्भ

051204उदयपुर। योग सेवा समिति व सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 21 वां दो दिवसीय नि:शुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर आज योग सेवा समिति परिसर में प्रारम्भ हुआ। शिविर के प्रथम दिन 350 से अधिक रोगियों का इलाज किया गया।

शिविर में लुधियाना से आये समाज सेवी वैद्य डॅा. बी. आर. तनेजा ने कहा कि जनता द्वारा बेमौसमी सब्जियां खाने,फास्ट-फूड का अधिकाधिक प्रयोग करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां सहित अन्य शारीरिक बीमारियों में बढ़ोतरी हुई। उन्होनें कहा कि यदि मनुष्य को स्वस्थ रहना है तो मंहगी हो या सस्ती सिर्फ मौसमी सब्जियों को ही उपयोग में लेना चाहिये। पेट की बीमारियों में पानी का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिये।
05120572 वर्षीय डॅा. तनेजा ने बताया कि देर रात तक जागना भी शरीर के लिये हानिकारक है। सोते समय मोटे तकिये का प्रयोग नहीं करना चाहिये। खाने की अनियमित खुराक के कारण अनेक जटिल बीमारियां हो जाती है। योग सेवा समिति के संस्थापक डॅा. सुन्दरलाल दक ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों रीढ़ की हड्डी, सायटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पोन्डीभलाइसिस, जोड़ो का दर्द, माईग्रेन, मिर्गी, पिलिया, बवासीर, लकवा, किडनी स्टोन, पेट दर्द, सिरदर्द आदि रोगों का साधारण, सुलभ व असरदायक हानि रहित जड़ी-बुटियों के घरेलू उपचारों से इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॅा. तनेजा पिछले 43 वर्षो से नि:शुल्क सेवा कर समाज के दीन दुखियों को लाभान्वित कर रहे है। शिविर शुक्रवार को भी प्रात: 9 से सांय 4 बजे तक चलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply