Header Banner

झाड़ोल ने बचाया कांग्रेस का नाम

BY — December 8, 2013

उदयपुर में छह पर भाजपा एवं एक निर्दलीय विजयी

081202उदयपुर। राज्य विधानसभा चुनाव 2013 के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा ने एक बार फिर बहुमत हासिल कर लिया है। गहलोत ने शाम को राज्यपाल से मिलने का समय लिया है जब वे इस्तीफा सौंपेंगे। मेवाड़ से भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

081206081207उदयपुर जिले की उदयपुर शहर विधानसभा सीट से गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस के दिनेश श्रीमाली को, ग्रामीण विधानसभा सीट से फूलसिंह मीणा ने सज्जन कटारा को, मावली से दलीचंद डांगी ने पुष्कर डांगी को, धरियावद से गौतमलाल मीणा ने नगराज मीणा को, वल्लभनगर से रणधीरसिंह भींडर ने गजेन्द्र सिंह शक्तावत को, गोगुंदा से प्रतापलाल ने मांगीलाल गरासिया को, सलूम्बेर से अमृतलाल ने बसंतीदेवी को तथा झाड़ोल में कांग्रेस के हीरालाल दरांगी ने भाजपा के बाबूलाल खराड़ी को परास्त किया। जिले की 8 सीटों में से 6 भाजपा, 1 कांग्रेस तथा 1 निर्दलीय को गई।
081201क्षेत्र में कटारिया जहां करीब 23 हजार वोटों से जीते वहीं सलूम्बर से सर्वाधिक 36 हजार मतों से अमृत मीणा विजयी रहे। उदयपुर ग्रामीण में कांग्रेस के बागी देवेन्द्र  मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन कटारा के सारे समीकरण बिगाड़े और भाजपा प्रत्याशी फूलसिंह विजयी रहे। वे करीब 11 हजार मतों से विजयी हुए। हालांकि कटारा के चुनाव संयोजन में सहयोगी शैलेश मिश्रा का मानना था कि हम सब मैनेज कर लेंगे लेकिन वे मैनेज नहीं कर पाए। उनके साथ कटारा के पुत्र विवेक कटारा को भी नीचा मुंह करना पड़ा।
081208वल्लभनगर में भी कुछ ऐसा ही हाल था कि गजेन्द्रसिंह शक्तावत को पहले अपने पिता के नाम पर सहानुभूति के वोट मिल गए लेकिन इस बार वे न तो जनता के बीच रहे और न ही जनता में अपना नाम जमा पाए। सलूम्बर में सांसद पत्नी  बसंतीदेवी मीणा की 33 हजार मतों से पराजय निश्चय ही सांसद को सोचने पर मजबूर कर देगी। छह माह बाद ही लोकसभा चुनाव हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply