Header Banner

कुणावत बने सहायक प्रान्तपाल

BY — December 12, 2013

nirmal kunawatउदयपुर। रोटरी प्रान्त 3052 के प्रान्तपाल निर्वाचित रमेश अग्रवाल ने वर्ष 2014-15 के लिए रोटरी क्लब उदयपुर के पूर्वाध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत को सहायक प्रान्पताल मनोनीत किया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011-12 के दौरान डॅा. निर्मल कुणावत ने रोटरी क्लब उदयपुर के अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये जिसमें अनेक स्थायी एवं अस्थायी प्रोजेक्ट शामिल थे। अनेक संगठनों से जुड़े डॉ. कुणावत लगातार दूसरे वर्ष तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष बनाए गए। जिला प्रशासन की ओर से समाज सेवा में बेहतर सेवा कार्य करने जिला कलेक्टर ने इन्हें जिलास्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। कुणावत की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए प्रान्तपाल निर्वाचित रमेश अग्रवाल ने इन्हें सहायक प्रान्तपाल मनोनीत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply