ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के चुनाव 22 को

BY — December 12, 2013

UN Logo-newउदयपुर। दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के द्विवार्षिक चुनाव 22 दिसम्बर को होने जा रहे हैं। मतदान 22 दिसम्बर रविवार को प्रतापनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के संगठन कार्यालय पर चुनाव अधिकारी एडवोकेट जयकृष्ण दवे की देखरेख में होंगे।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट जयकृष्ण दवे ने बताया कि दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के चुनाव 22 दिसम्बर को सुबह‍ 11 से 4 बजे तक प्रतापनगर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संगठन कार्यालय पर होंगे। नामांकन वापस लेने बाद कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें अध्यक्ष के लिए चंचल कुमार अग्रवाल, नवीन नागौरी, उपाध्यक्ष के लिये अजीतसिंह खिंची, महावीर प्रसाद चित्तौड़ा, श्यामसुन्दर भराड़िया, रामेश्वर प्रसाद राठी, सचिव/महामंत्री पद पर भगवान शर्मा, लोकेश चौधरी, सहसचिव पद पर ललित कुमार झंवर, धर्मपाल चौधरी, संजय जैन, कोषाध्यक्ष पद पर रमेशचन्द्र माहेश्वरी जगदीशचन्द्र पण्डा होंगे। मतदान के बाद मतगणना होगी एवं परिणाम उसी समय घोषित किये जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *