Header Banner

सुविवि कर्मचारियों ने घेरा अधिकारियों को

BY — December 14, 2013

देर शाम तक कार्यालय के बाहर डटे रहे

suvivi logoउदयपुर। सुखाडि़या विश्वविद्यालय में संविदाकर्मियों के अधर में लटके भविष्य को लेकर शैक्षणेत्तर कर्मचारियों ने आज सीओडी (कौंसिल ऑफ डीन) की बैठक के दौरान कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल की और अधिकारियों को देर शाम तक कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया।

शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भरत व्यास के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आज हड़ताल की घोषणा करते हुए काम का बहिष्कांर किया और सीओडी की बैठक के दौरान बाहर नारेबाजी करते रहे। शाम छह बजे तक चली बैठक में 21 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की रुपरेखा तैयार की गई। समारोह के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी भी अधिकारी को बाहर नहीं निकलने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply