शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रान्तीय अधिवेशन पर चर्चा

BY — December 15, 2013

3-4 जनवरी को होगा उदयपुर में

151201उदयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की संभागीय बैठक उदयपुर में रविवार को फतह स्कूल में हुई। बैठक में 3-4 जनवरी को उदयपुर में होने वाले प्रान्तीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जिला मंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा थे। शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में लोकमत निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका है। अधिवेशन में राजस्थान की 302 उप शाखाओं से लगभग 8000 शिक्षकों के भाग लेने की संभावना है। इन्होनें कहा कि अधिवेशन में षिक्षकों को अपने संगठन के अतीत के गौरव को याद रखते हुए पूरी शक्ति के साथ जुड़ना है।
अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महामंत्री देवीलाल गोचर ने कहा कि समय का समर्पण कार्य की सिद्धता प्रदान करता है। इन्होनें कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह छोटा हो या बडा महत्वपूर्ण है। जो जितना समय संगठन को दे सकता है उसका कार्य उतना ही सफल होता है। संयोजक शंकर वया ने अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी दी। स्मारिका, विभिन्न कार्य विभाजन हेतु समितियों के गठन, मंच, पाण्डाल, जल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, अनुशासन तथा अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों को अधिवेशन में लाने एवं आर्थिक सहयोग संबंधी विस्तार से जानकारी दी। बैठक को प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द व्यास, प्रान्तीय सह संगठन मंत्री सुन्दर जैन, पूर्व सभाध्यक्ष अर्जुन मंत्री, जिलाध्यक्ष भौमसिंह चुण्डावत, जिला मंत्री चन्द्रप्रकाष मेहता, मण्डल उपाध्यक्ष प्रकाश वया, जिला सभाध्यक्ष जगदीश चन्द्र उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला मंत्री वन्दना शर्मा, प्रदेश  प्रतिनिधि नटवर पंचाल आदि भी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *