अब ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स से आएगा खाने का स्‍वाद

BY — December 15, 2013

फल-फ्रूट्स के साथ टैक्सटाइल रेंज भी उपलब्ध

151203उदयपुर। अब उदयपुर में भी ऑर्गेनिक प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं। इनकी एक बहुत बड़ी रेंज है जो खाने में काम आने वाली सब्जियों से लेकर फल-फ्रूट्स और टेक्स्टाइल तक उदयपुर में उपलब्धे कराई गई है। उदयपुर में शिवाजीनगर स्थित इस इको फ्रेश ऑर्गेनिक शॉपी से ऑनलाइन www.ecofreshorganicshopee.com पर जाकर भी फ्री होम डिलीवरी प्राप्त की जा सकती है।

151205इको फ्रेश ऑर्गेनिक शॉपी की संचालक ममता माहेश्वरी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स  बनाने के लिए अधिकृत संजीवनी एवं मोरारका दो ग्रुप के आइटम वे यहां उपलब्धर करा रही हैं। ये यूरिया, पेस्टी साइड्स रहित पौष्टिक एवं स्वास्थ्‍यवर्धक उत्पाद हैं। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद हैं जिन्‍हें खाने में स्वाद नहीं आता, जो हमेशा थकान महसूस करते हैं और जो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर से ग्रस्त  हैं। आधुनिक खानपान सुंदर लेकिन अपौष्टिक हो गया है। ये प्रोडक्ट पौष्टिकता से भरपूर हैं।
151204उन्होंने बताया कि खेती में रसायन एवं पेस्‍टीसाइड्स का जहर घुलता जा रहा है। यूरिया, पेस्टीसाइड, अप्राकृतिक रंग, स्टोरेज हेतु इस्तेमाल किए जाने वाले घातक रसायन से हमारे शरीर में कई घातक बीमारियां हो रही हैं। यहां उपलब्ध प्रोडक्ट्स  में स्वास्थ्‍यवर्धक दलिया, अनाज, आटा, दालें, मसाले, तेल, घी, चटनी, पापड़, चाय, कॉफी, गुड़, जड़ी-बूटियां, स्नैक्स, सूप्स, हर्बल प्रोडक्ट्स , टैक्सटाइल गारमेंट्स आदि शामिल हैं।

151206

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *