Header Banner

एकता के लिए दौड़कर लौहपुरुष का स्मरण

BY — December 15, 2013

सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर हुए आयोजन
देहात जिला कांग्रेस ने दी पुष्पांजलि

151202उदयपुर। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर जहां रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया वहीं देहात कांग्रेस ने कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। एकता के लिए दौड़ने सुबह काफी संख्या  में युवा व लोग टाउनहॉल पहुंचे।

देहात कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला,जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, इंटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, महामंत्री मथुरेश नागदा, दिलीप प्रभाकर, भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, सचिव कमलसिंह चौधरी, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, महिला कांग्रेस नेता पूर्णिमा मेनारिया आदि ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश के एकीकरण के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply