Header Banner

दीदार करते ही निकला ‘खम्मा मौला’

BY — December 23, 2013

बुरहानी मस्जिद में हुई वायज

231210उदयपुर। जैसे ही उनके दीदार हुए, भावावेश में श्रद्धालुओं की आंखें भर आई। बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन के पोते आलीकदर सैयदी मुफद्दल भाईसाहब सैफुद्दीन के सामने आते ही खम्माड मौला का नारा बुलंद हुआ।

231213231211231212सैयदी मुफद्दल भाईसाहब सैफुद्दीन यहां रविवार को पहुंचे थे। मौला इमाम हुसैन के चेहल्लुम के मौके पर खारोल कॉलोनी स्थित बुरहानी मस्जिद में उनकी वायज का प्रोग्राम हुआ। इसमें संभाग सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों तथा पड़ोसी राज्यों  से भी अकीदतमंद पहुंचे। समाज के युवाओं, महिला-पुरुषों सहित बच्चों में भी मानों अपार खुशियां ही खुशियां थीं। करीब डेढ़ दशक बाद उदयपुर पहुंचे भाईसाहब सैफुद्दीन के दीदार करते ही आंखों के माध्यम से मानों ह्दय की सारी बातें निकल पड़ीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply