Header Banner

बेटी बचाओ रैली का आयोजन

BY — December 24, 2013

241204उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ व द स्कॉललर्स एरिना गर्ल्सो बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आज बेटी बचाओ आन्दोलन के तहत सवीना बाइपास स्थित आर. के. पुरम से एक रैली निकाली गई जो विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई पुन: आयोजन स्थल पर पहुंची।

रैली का उद्घाटन करते हुए रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष डॉ. अरूण बापना ने कहा कि बेटी बचाना हमारे जीवन की अब प्राथमिकता बननी चाहिए। बेटी के बिना हम सभी का जीवन अधूरा है। बेटी दो परिवारों का गर्व होती है। इस अवसर पर स्कॉनलर्स एरिना गर्ल्स  बी.एड कॉलेज के स्काउट बच्चों ने बेटी बचाओं आन्दोलन को लेकर विभिन्न पोस्टरों के जरिये जनता को जागरूकता करने हेतु नारे लिखे। रैली में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लोकेश जैन, क्लब सचिव सुरेन्द्र जैन, अनिल मेहता, शर्मिला, स्काउट के पुरोहित व अन्य अध्यापकगण शामिल हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply