Header Banner

करणीमाता मन्दिर में भव्य भण्डारा

BY — December 24, 2013

241201उदयपुर। श्री मंशापूर्ण माताजी करणीमाता विकास ट्रस्ट द्वारा माछला मगरा दूध तलाई स्थित करणीमाता मन्दिर पर भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से तैयार कराये गये स्मृति चिन्ह का लोकार्पण उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा द्वारा किया गया।

ट्रस्ट सचिव दिनेश दवे ने बताया कि प्रात:माताजी को अभिषेक कराया गया। तत्पश्चात नौ कन्याओं के माध्यम से सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ढ़ोल नगाड़ों के साथ माताजी को भोग धराया गया। मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। भण्डारे के रूप में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply