गंगाशहर में मर्यादा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

BY — December 25, 2013

mahashramanउदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ में महाकुंभ के समान सबसे बडे़ त्योाहार मर्यादा महोत्स व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्स व गंगाशहर में होना प्रस्तावित है। इन दिनों वहां के तेरापंथ भवन की तैयारियां देखते ही बनती हैं। बैनर, होर्डिंग्स, पेम्फलेट। हर जगह युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।

जैन तेरापंथ न्यूज की करुणा कोठारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर गति प्रदान की जा रही है। गंगाशहर के तेरापंथ श्रावकों के घरों में स्थान की उपलब्धता देखकर चिह्नित किया जा रहा है। इसमें देश भर से हजारों श्रावकों के भाग लेने की उम्मीद है। आचार्य महाश्रमण इन दिनों श्री डूंगरगढ़ से आगे अपने साध्वी साधुओं के साथ प्रवास पर हैं।
न्यू्ज के धर्मेन्द्र डा‍कलिया ने बताया कि समारोह की तैयारियों में हंसराज डागा, राजेन्द्रं नाहटा, किशन वैद, अरविंद नाहटा, हुलास वेद, कानीराम डाकलिया, जीवराज सामसुखा, संजय चोरडिया, मनोहरलाल नाहटा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता तन-मन से लगे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *