Header Banner

क्रिसमस सेलिब्रेशन : बधाईयां, सजे चरनी, ट्री

BY — December 25, 2013

251206उदयपुर। मंगलवार रात प्रभु यीशु के जन्म के साथ बुधवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। शहर के सभी गिरजाघरों में सुबह विशेष प्रार्थना आराधनाएं हुईं। ईसाई समुदाय के स्कू्लों में प्रभु यीशु के जन्म से सम्बन्धित झांकियां सजाई गईं।

251207251209सुबह आराधना का क्रम 9 बजे शुरू हुआ। फिर चर्च के फादर ने नवजात बच्चों का नामकरण किया। आराधनाओं में बड़ी संख्या में आबाल वृद्ध शामिल हुए। फादर रेमसन विक्टर ने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन प्रेम, दया और शांति की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में ग्रामीण एवं विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया, महापौर रजनी डांगी आदि भी पहुंचे। घरों में भव्य रोशनी की गई। रंग-बिरंगी पन्नियों से घर को सजाया गया। केक काटे गए। स्कूलों में भी बच्चे‍ पहुंचे और स्कूल की सिस्टर्स और फादर को मेरी क्रिसमस कहकर शुभकामनाएं दी जिसके फलस्‍वरूप उन्हें केक मिला।

251208251210सांता क्लाज ने उपहार-टॉफियां बांटी। क्रिसमस गीत गाए गए और बाइबिल का पाठ किया गया। शहर के शेपर्ड मेमोरियल चर्च, राजस्थांन पेंटीकॉस्टयल चर्च, अपोस्टॉालिक क्रिश्चियन चर्च सहित अन्यर गि‍रजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। इनमें बाहर से आए विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply