Header Banner

दूधिया रोशनी में वॉलीबाल स्पर्धा शुरू

BY — December 25, 2013

251211फतहनगर. अरावली वॉलीबाल क्लाब के तत्वावधान में बुधवार को यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। शाम 6 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी मनोहरलाल कावडिय़ा ने की जबकि भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी व अशोक कटारिया मुख्य अतिथि थे।

पालिका उपाध्यक्ष हमीदाबानु मंसुरी,पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक मीणा, थानाधिकारी रघुवीरसिंह शेखावत, अब्बाहसअली बोहरा आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। अतिथि स्वागत आयोजक कमेटी के चन्द्रप्रकाश जैन, दिलीप पालीवाल, रतनलाल कुमावत, मदनलाल प्रजापत, भैरूसिंह तथा अन्य ने किया। संचालन चेतनप्रकाश खाब्या, ने किया। उद्घाटन मैच से पहले उदयपुर एवं चंगेड़ी के खिलाडिय़ों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। इधर मेवाड़ बामणिया बंजारा समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से गिरधारीपुरा में शुरू होगी। विजेता टीम को 5100 रुपए तथा उपविजेता को 3100 रुपए का पारितोषिक दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply