भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ करेगा प्रदेश भर में सम्मेलन

BY — December 30, 2013

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रकोष्ठ

kamal-logoउदयपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लोकसभा चुनावों से पूर्व प्रदेष के 25 सीटों पर व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलनों को आयोजित करेगा। नववर्ष के पहले सप्ताह से प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापारियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

व्यापार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने बताया कि राज्य सरकार की सफलतम व्यापारिक नीतियां और पार्टी की व्यापारियों के लिए आगामी क्रियान्वित योजनाओं की जानकारीयां प्रदान की जाएगी। सम्मेलनों में राज्य सरकार के मंत्रियों और प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जा सके। कृष्णावत ने बताया की चुनावों से पूर्व प्रदेशभर में व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *