Header Banner

समाज विकास के लिए मिल-जुलकर करने होंगे प्रयास : अंसार

BY — December 30, 2013

301205उदयपुर। मेट्रोपोलिटन आर्क बिशप व आल इंडिया युनाइटेड क्रिशिचयन फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जानाथन अंसार ने कहा कि समाज की उन्नति एवं विकास के लिए हमें मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। हमें धार्मिक नहीं बल्कि आत्मिक बन कर अपने अंदर बदलाव लाना होगा, तभी हम समाज के मौजूदा स्तर को बदल पाएंगे।

वे सोमवार को यहां आल इंडिया यूनाइटेड क्रिश्चियन फ्रंट के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं क्रिसमस मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम किसी धर्म या प्रांत के होने से पहले भारतीय हैं और राष्ट्रहित हमारा सर्वोपरि एवं प्रमुख उददेश्य है।
301206विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास व सांसद रघुवीर मीणा थे। डा. व्यास ने कहा कि र्इसार्इ समुदाय हमेशा से सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की सच्ची सेवा मानव सेवा होती है व इससे बड़ी कोर्इ सेवा नहीं। सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि र्इसार्इ समुदाय सेवा और प्रेरणा का प्रतीक रहा है। अध्यक्षता करते हुए आल इंडिया यूनाइटेड क्रिश्चियन फ्रंट के नार्थ इंडिया के अध्यक्ष अनिल मसीह ने कहा कि अब समय आ गया है कि अगर हमें हमारे हक लिए लड़ना पड़ा तो लड़ेंगे। उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा कि हमारा संगठन किसी भी कीमत पर गलत कार्यों को सहन नहीं करेगा चाहे इसमें हमारे लोग ही क्यों न हो अगर वें गलत हैं तो हम इसका विरोध करेंगें, कहा यह बात लोगों को स्पष्ट रूप से पता चलनी चाहिए कि हम सच्चार्इ के लिए अपनी लड़ार्इ ज़ारी रखेंगे और पूर्ण रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएंगें।
301207फ्रंट के प्रवक्ता अनिल रोजर्स ने बताया कि कार्यक्रम में केलवरी कोवेनेंट के पास्टर मनोहर कला, पास्टर रत्न कुमार, पास्टर पाल मैथ्यु, सर्व धर्म मैत्री संघ के फादर नोबर्ट हरमन एसवीडी क्रिश्चियन फ्रंट के मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, उदयपुर के जिलाध्यक्ष सुरेश मीणा, सक्रिय कार्यकर्ता अरविंद चारण सभी मिशन के पास्टरगण पीसीसी सदस्य गोपाल शर्मा व आसपास के गावों के हजारों की संख्या में समाजजन व आल इंडिया यूनाइटेड क्रिश्चियन फ्रंट के कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply